प्रेगनेंसी में टिटनेस का इंजेक्शन?HealthPlanet

Posted on Tue 19th Mar 2019 : 23:59

गर्भवती महिलाओं को अब टीडी के टीके लगाए जाएंगे। अभी तक टिटनेस के टीके लगते थे। टीडी के टीके से जहां महिलाओं का स्वास्थ्य सही रहेगा वहीं मां और बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

गर्भवती महिलाओं को अब टीडी के टीके लगाए जाएंगे। अभी तक टिटनेस के टीके लगते थे। टीडी के टीके से जहां महिलाओं का स्वास्थ्य सही रहेगा वहीं मां और बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। एक दो महीने के भीतर इस टीके की लांचिंग की जाएगी।

इनफेक्शन से बचाता है टीका

गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार का इनफेक्शन न हो इसके लिए अभी तक टिटनेस के टीके लगाए जाते थे। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को भी किसी प्रकार का इनफेक्शन नहीं होता है। टिटनेस का टीका न लगाने पर कई बार महिलाओं को जान भी गंवानी पड़ जाती है।

क्या है टीडी

टीडी टिटनेस का ही रूप है, जिसको बदलकर टीडी कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह टीका टिटनेस के साथ ही डिप्थीरिया के रोग को भी दूर करता है। यह टीका मां और बच्चा दोनों को दिया जाता है।

क्या है डिप्थीरिया

रोहिणी या डिप्थीरिया उग्र संक्रामक रोग है। जो 2 से लेकर 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अधिक होता है। यह गले का रोग है। स्वरयंत्र, नासिका, नेत्र तथा बाह्य जननेंद्रिय भी आक्रांत हो सकती हैं। कुछ रोगियों में इनके कारण हृदयविराम से मृत्यु हो जाती है।

चुनाव के बाद आएगा टीडी

चुनाव के बाद ही टीडी का टीका सेहत महकमे में उपलब्ध होगा। चुनाव की वजह से अभी इसको लांच किया जाएगा।

अभी यह लगते है टीके

टीटी
हेपेटाइटिस बी
बीसीजी
पोलियो
आइवीपी
डीपीटी

solved 5
wordpress 7 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info